लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

कारोबार : Budget 2023: आजाद भारत में जब पेश करना पड़ गया था 'ब्लैक बजट', बस एक बार हुआ है ऐसा, जानिए 10 दिलचस्प बातें

भारत : बजट सत्र से पहले विपक्ष को लेकर बोले पीएम- विश्वास है कि वे बड़ी तैयारी और बहुत बारीकी से अध्यन करके सदन में अपनी बात रखेंगे

भारत : प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में इस दिन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खड़ का करेंगे उद्घाटन, राजधानी से जयपुर की दूरी होगी कम

भारत : सीएम नीतीश कुमार ने कहा- बीजेपी के साथ मरते दम तक नहीं जाऊँगा

भारत : अफ्रीकी चीतों का नया आवासः कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान

भारत : 'प्रशासन ने डराया लेकिन कश्मीरियों ने मुझे हथगोला नहीं प्यार और स्नेह दिया' - राहुल गांधी

भारत : विजय दर्डा का ब्लॉग: जब सीमा पर तनाव तो घर में क्यों बवाल ?

भारत : 'अमित शाह जम्मू से कश्मीर तक यात्रा क्यों नहीं करते?', श्रीनगर में राहुल गांधी ने उठाया कश्मीर में सुरक्षा और टारगेट किलिंग का मुद्दा

भारत : मुझे यकीन नहीं कि नरेंद्र मोदी के अलावा कोई पीएम मुझे मंत्री बनाता: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

भारत : नए साल 2023 की पहली 'मन की बात', पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में क्या कहा, जानें 10 बड़ी बातें