Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Lok Sabha Elections 2024: यूपी के नए प्रभारी के नाम को लेकर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और अनुराग ठाकुर को यूपी भाजपा का प्रभारी बनाए जाने की चर्चा हो र ...
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मणिपुर हिंसा को राष्ट्रीय शर्म बताया है और कहा है कि संसद भी इस मुद्दे को समझने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को या तो मणिपुर के मुख्यमंत्री को बदलना चाहिए या र ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव की चल रही गूंज और 15 अगस्त के करीब देश में एक और महान अभियान शुरू हो जा रहा है, जो हमारे शहीद वीर पुरुषों और महिलाओं को समर्पित होगा। ...
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी को याद रखना चाहिए कि 2002 में जब विपक्ष ने संसद में प्रस्ताव रखा था तो पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात दंगों पर बात की थी। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के रूप में मिलने वाली राशि को पीएम मोदी ने नमामि गंगे योजना में देने की घोषणा की। ...
कांग्रेस ने हाल ही में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। दरअसल, विपक्ष मांग कर रहा है कि मोदी मणिपुर में जातीय झड़पों पर संसद को संबोधित करें जो मई में बहुसंख्यक मैतेई समूह और आदिवासी कुकी अल्पसंख्यक के बीच हुई थी। ...