Narendra Modi News in Hindi(नरेंद्र मोदी न्यूज़): Narendra Modi Samachar(नरेंद्र मोदी के समाचार)

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी

Narendra modi, Latest Hindi News

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।
Read More
दिल्लीः मकान का सपना पूरा, लाभार्थी महिलाओं ने पीएम को पत्र लिखकर जताया आभार, प्रधानमंत्री ने शेयर किया लेटर, यहां पढ़े - Hindi News | Delhi situ slum rehabilitation project dream house fulfilled beneficiary women expressed their gratitude writing letter PM Prime Minister shared letter read here | Latest weird News at Lokmatnews.in

ज़रा हटके :दिल्लीः मकान का सपना पूरा, लाभार्थी महिलाओं ने पीएम को पत्र लिखकर जताया आभार, प्रधानमंत्री ने शेयर किया लेटर, यहां पढ़े

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली के कालकाजी की उन माताओं और बहनों के पत्र पाकर अभिभूत हूं, जिन्हें ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना के तहत पक्के घर मिले हैं।’’ ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विपक्षी गठबंधन पर नया तंज, बोले- "ये 'इंडिया' नहीं अहंकारी हैं, इन्हें 'घमंडिया' कहो" - Hindi News | Prime Minister Narendra Modi's new taunt on the opposition alliance, said- "They are arrogant, not 'India', call them 'arrogant'" | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विपक्षी गठबंधन पर नया तंज, बोले- "ये 'इंडिया' नहीं अहंकारी हैं, इन्हें 'घमंडिया' कहो"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को आड़े हाथों लिया है।  पीएम मोदी ने बिहार के भाजपा सहयोगियों से मुलाकात के दौरान बीते गुरुवार को कहा कि ये 'इंडिया' नहीं अहंकारी हैं, इन्हें तो 'घमंडिया' कहना चाहिए। ...

Modi government: कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को एक और वर्ष का सेवा विस्तार, बीडी पांडे रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जानें कौन हैं - Hindi News | Modi government extends Cabinet Secretary Rajiv Gauba's term again by a year pm narendra modi amit shah, jp nadda | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Modi government: कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को एक और वर्ष का सेवा विस्तार, बीडी पांडे रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जानें कौन हैं

Modi government: कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को बृहस्पतिवार को सरकार द्वारा 30 अगस्त, 2023 से आगे एक साल का विस्तार दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। ...

विपक्ष ने जगदीप धनखड़ पर लगाया पीएम का बचाव करने का आरोप, राज्यसभा सभापति बोले- मुझे किसी का बचाव करने की जरूरत नहीं - Hindi News | Opposition accuses Rajya Sabha Chairman of defending PM Jagdeep Dhankhar Replies | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :विपक्ष ने जगदीप धनखड़ पर लगाया पीएम का बचाव करने का आरोप, राज्यसभा सभापति ने दिया जवाब

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि उनका कर्तव्य संविधान और लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है, न कि प्रधान मंत्री मोदी सहित किसी भी व्यक्ति का बचाव करना। धनखड़ का बयान मणिपुर मुद्दे पर खड़गे के आरोपों के जवाब में आया है। ...

'पीएम मोदी के नेतृत्व में अमेरिका-लैटिन और कैरेबियाई देशों के साथ संबंध हुए मजबूत, व्यापार 50 अरब डॉलर तक पहुंचा': एस. जयशंकर - Hindi News | Under the leadership of PM Modi, relations with US-Latin and Caribbean countries strengthened, trade reached 50 billion dollars S. Jaishankar | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :'पीएम मोदी के नेतृत्व में अमेरिका-लैटिन और कैरेबियाई देशों के साथ संबंध हुए मजबूत, व्यापार 50 अरब डॉलर तक पहुंचा': एस. जयशंकर

एस जयशंकर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई (एलएसी) देशों के साथ भारत का जुड़ाव मजबूत हुआ है, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। ...

मणिपुर हिंसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी स्टार नीलकंठ शर्मा ने कहा, "मोदी जी कुछ तो बोलिए" - Hindi News | Manipur violence: Hockey star Neelkanth Sharma appealed to Prime Minister Narendra Modi, said- "Modi ji, say something" | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :मणिपुर हिंसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी स्टार नीलकंठ शर्मा ने कहा, "मोदी जी कुछ तो बोलिए"

भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी नीलकंठ शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वो मणिपुर हिंसा पर अपनी खामोशी तोड़ें और सूबे के गंभीर हालात पर ध्यान दें। ...

Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 1.6 लाख डाक घरों से खरीदे, अपनी selfie HGT वेबसाइट पर डालिए! - Hindi News | Har Ghar Tiranga 2023 Har Ghar Tiranga Abhiyan between August 13-15 large network of 1-6 lakh post offices sell Indian flags campaign selfie HGT | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 1.6 लाख डाक घरों से खरीदे, अपनी selfie HGT वेबसाइट पर डालिए!

Har Ghar Tiranga: अधिकारी ने बुधवार को बताया कि डाक विभाग ने स्वतंत्रता दिवस, 2023 के लिए वार्षिक 'हर घर तिरंगा' अभियान 2.0 शुरू किया है। ...

Lok Sabha Elections 2024 Phulpur Constituency: यूपी के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम नीतीश!, भाजपा नेता सिन्हा ने बिहार से लड़ने की दी चुनौती - Hindi News | Lok Sabha Elections 2024 Phulpur Constituency CM Nitish Kumar will contest general elections from Phulpur in UP BJP leader Vijay Kumar Sinha challenged contest from Bihar | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Lok Sabha Elections 2024 Phulpur Constituency: यूपी के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम नीतीश!, भाजपा नेता सिन्हा ने बिहार से लड़ने की दी चुनौती

Lok Sabha Elections 2024 Phulpur Constituency: जदयू ने नीतीश कुमार के लिए फूलपुर में सियासी जमीन तैयार करने का जिम्मा बिहार के मंत्री श्रवण कुमार के साथ-साथ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद संजय सिंह को दिया है। ...