लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : प्रशांत किशोर ने कहा- 2024 में भाजपा की विदाई संभव लेकिन मौजूदा विपक्ष से नहीं

भारत : Aadhaar Card: UIDAI ने शुरू की आधार पीवीसी सेवा, जानें कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?

भारत : गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे बाल पुरस्कार से सम्मानित 29 बच्चे

भारत : दिल्ली हाईकोर्ट ने PM Security Breach मामले में सुनवाई से किया इनकार

भारत : PM मोदी की बैठक से अनुपस्थित रहने वाले डीएम पर कार्रवाई की मांग करते हुए बोले शुभेंदु अधिकारी- क्या पश्चिम बंगाल एक अलग देश है?

भारत : IAS कैडर नियम को लेकर केंद्र और राज्यों में तकरार, केरल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ने भी लिखा पीएम मोदी को पत्र

भारत : Subhas Chandra Bose statue: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती, पीएम मोदी ने किया होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

भारत : अरुणाचल सीमा से अगवा 17 साल का मीराम तारौन मिला, चीनी सेना ने भारतीय फौज को दी जानकारी

भारत : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग, ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

भारत : एनडीआरएफ का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ, इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अकाउंट हैक हुआ था