लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने कहा- 2024 में भाजपा की विदाई संभव लेकिन मौजूदा विपक्ष से नहीं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2022 20:11 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को अगर सेमीफाइनल माने और आने वाला चुनाव परिणाम यदि केंद्रीय सत्ता के विपरीत रहता है, तभी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना मुमकिन है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष में कांग्रेस अच्छी पार्टी है और उसकी विचारधारा भी मजबूत हैलेकिन वर्तमान कांग्रेस कभी भी भाजपा को टक्कर नहीं दे सकती हैकांग्रेस को मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए स्वयं में बड़े बदलाव करने होंगे

दिल्ली: चुनावी मैनेजमेंट के माहिर खिलाड़ी प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सत्तारूढ़ भाजपा को गद्दी से उतारा जा सकता है बशर्ते उसके लिए दमखम वाला विपक्ष होना चाहिए, लेकिन मौजूदा राजनीति हालात में वह दिखाई नहीं दे रहा है। 

चुनावी महारथी प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक सरकार के सामने मजबूत विपक्ष नहीं होगा, उसे लोकसभा चुनाव 2024 में कोई परेशानी नहीं है। हां अगर अपने 2 सालों में विपक्ष मजबूत होता है तो सियासी तस्वीर बदल सकती है।

अगले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एक छतरी के नीचे लाने में जुटे प्रशांत किशोर ने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को अगर सेमीफाइनल माने और परिणाम यदि केंद्रीय सत्ता के विपरीत आते हैं तभी भाजपा को हराना मुमकिन है। 

समाचार चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि विपक्ष में कांग्रेस अच्छी पार्टी है, उसकी विचारधारा भी मजबूत है। ऐसे में सत्ता के सामने खड़े होने विपक्ष में बिना कांग्रेस के वो मजबूती नहीं आ सकती है, जिसकी तलाश आज सभी विपक्षी दल कर रहे हैं।  लेकिन वर्तमान स्वरूप वाली आज की कांग्रेस कभी भाजपा को टक्कर नहीं दे सकती है क्योंकि कांग्रेस को अपने बड़ा बदलाव लाना होगा। 

प्रशांत किशोर ने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि बंगाल चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ पांच महीनों तक लंबी वार्ता हुई, लेकिन साथ काम करने को मुद्दे पर कभी मेरे और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई। लोगों को लगता होगा कि कांग्रेस और प्रशांत किशोर को मिलकर काम करना चाहिए, लेकिन उसके लिए जरूरी सहमति और भरोसा अभी तक नहीं बन पाया है मेरे और कांग्रेस के बीच। 

उन्होंने कहा कि साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा ने हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे को एक साथ समाहित करके पीएम मोदी के तौर पर प्रभावशाली व्यक्तित्व जनता के बीच पेश किया।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जनता का भरोसा जीतने में सफल रही है। ऐसे में अगर भाजपा के सम्मोहन को तोड़ना है तो कम से कम हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और विकास में से किन्हीं दो मुद्दे पर विपक्ष को भाजपा से आगे निकलना होगा। 

मालूम हो कि प्रशांत किशोर बीते काफी वक्त से इस मुहिम में लगे हैं कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष के खिलाफ विपक्ष को लामबंद कर सकें।

इसके लिए प्रशांत किशोर ने ममता बनर्जी, स्टालिन, शरद पवार जैसे प्रमुख विपक्षी नेताओं से बहुत दफे लंबी मंत्रणा की है लेकिन प्रशान किशोर अभी तक अपने इस मुहिम से सफल नहीं हो पाये हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022प्रशांत किशोरकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीममता बनर्जीशरद पवारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज