लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : 700 से अधिक सरकारी विभागों पर एयर इंडिया का 278 करोड़ रुपये का बकाया, वीवीआईपी उड़ानों का भी 34 करोड़ शामिल

भारत : सुभाष चंद्र बोस जयंती: गणतंत्र दिवस समारोह की आज से शुरुआत, ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की मांग की

भारत : Repulic Day 2022: ‘बीटिंग रिट्रीट’ से हटी महात्मा गांधी की पसंदीदा धुन 'अबाइड विद मी', कांग्रेस का सरकार पर निशाना

भारत : आईएएस कैडर नियम में बदलाव करने के केंद्र के फैसले का राज्य विरोध क्यों कर रहे हैं?

भारत : बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं! यूपी चुनाव का असर, VIP प्रमुख मुकेश सहनी के तेवर हुए और तल्ख

भारत : अमर जवान ज्योति का नेशनल वॉर मेमोरियल में जल रही लौ के साथ ऐसे हुआ विलय, देखें वीडियो

भारत : इंडिया गेट पर लगाई जाएगी सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान

भारत : 'देश में तनाव और हिंसा का माहौल', पीएम मोदी की मौजूदगी में बोले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

भारत : साल भर में 282 करोड़ रुपये बढ़ गई नए संसद भवन की निर्माण लागत, 29 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ अब 1250 करोड़ रुपये होगा खर्च

भारत : पीएम मोदी के स्पीच का एक और क्लिप हुआ वायरल, इस बार हुई ये गलती, पूर्व IAS अधिकारी ने वीडियो साझा कर ली चुटकी