लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव के रोड शो के बाद वाराणसी में कहा, 'मोदी है तो मुमकिन है, योगी है तो यकीन है'

भारत : बनारसी पान मोदीजी ने खाया और लाल चमचे हो रहे हैं, भाजपा नेता ने विपक्ष पर ली चुटकी, आने लगे ऐसे कमेंट्स

ज़रा हटके : वाराणसी में रोड शो के बाद पीएम मोदी ने की पूजा, दोनों हाथों से बजाया डमरू, देखें Video

भारत : यूपी चुनावः पीएम मोदी का बनारस में आज रोड शो, सफेद-नारंगी पट्टियों, गुब्बारों से सजा शहर, तस्वीरें आईं सामने

भारत : वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले पीएम मोदी, अनुभव साझा किए, फोटो वायरल, देखें वीडियो

भारत : भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और तेलंगाना के सीएम राव से मिले राकेश टिकैत, जानिए किन मुद्दे पर हुई चर्चा

भारत : Operation Ganga: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की ट्वीट में पीएम मोदी बने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए सेतु, देखें तस्वीर

भारत : Russia Ukraine War: आखिरी भारतीय को निकाले जाने तक मैं नहीं जाऊंगा, स्लोवाकिया में बोले मंत्री किरेन रिजिजू, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की : मोदी के प्यार में आपने बिना गलती किए गंवा दिए 30 % दौलत, अभिनेता ने कहा- आज 1 डॉलर की कीमत 78 है, मनमोहन सरकार में 54 थे, आए ऐसे कमेंट्स

भारत : यूक्रेन संकट: भारत की पहल पर रूस ने खारकीव में 6 घंटे के लिए रोका था हमला, भारतीयों को सुरक्षित निकलने का दिया मौका