लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले पीएम मोदी, अनुभव साझा किए, फोटो वायरल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2022 19:48 IST

युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकोव और सूमी शहरों में फंसे हुए भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को निकालने के लिए 130 बसों की व्यवस्था की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 8,000 भारतीय, मुख्य रूप से छात्र, यूक्रेन में फंसे हुए हैं। दवाओं के भंडार के साथ वहां मोबाइल क्लीनिक भी स्थापित किए गए हैं। 24 फरवरी से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है।

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से बातचीत की। इन छात्रों ने उनसे अपने अनुभव साझा किए। छात्र वाराणसी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूक्रेन से लौटे छात्रों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए।

प्रधानमंत्री इस वक्त उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान के लिए वाराणसी में हैं। सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं, को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है।

सरकार ने इस काम के लिए अपने चार मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में 'विशेष दूत' के रूप में भेजा है जो वहां से भारतीय नागरिकों की वापसी के अभियान में समन्वय कर रहे हैं। यूक्रेन से निकासी प्रक्रिया पर विदेश मंत्रालय ने कहा ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 15 उड़ानें उतरीं, 3,000 से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के अभियान की गति लगातार तेज हो रही है।

नागर विमानन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले दो दिनों में विशेष उड़ानों से यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7,400 से अधिक भारतीयों को वापस लाए जाने की उम्मीद है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय परिवाहक एअर इंडिया एक्सप्रेस, एअर इंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो, विस्तारा और गो फर्स्ट के शुक्रवार को कुल 17 उड़ानों का संचालन करने की उम्मीद है।

भारत, रूस के सैन्य हमले के कारण 24 फरवरी से यूक्रेन के अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के कारण युद्धग्रस्त देश के पड़ोसियों जैसे कि रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष विमानों के जरिए अपने नागरिकों को निकाल रहा है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘नागरिकों को लाने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ायी जा रही है और अगले दो दिनों में विशेष उड़ानों के जरिए 7,400 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।’’ इसमें कहा गया है कि 3,500 लोगों के शुक्रवार को और 3,900 से अधिक लोगों के शनिवार को भारत वापस लाए जाने की उम्मीद है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशरूसव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज