लाइव न्यूज़ :

बनारसी पान मोदीजी ने खाया और लाल चमचे हो रहे हैं, भाजपा नेता ने विपक्ष पर ली चुटकी, आने लगे ऐसे कमेंट्स

By अनिल शर्मा | Updated: March 5, 2022 08:55 IST

पीएम मोदी की पान खाते तस्वीर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस तस्वीर को साझा करते हुए भाजपा नेता ने विपक्ष पर चुटकी ली है। भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने मोदी के पाने खाते हुए तस्वीर को साझा किया और लिखा कि 'बनारसी पान मोदीजी ने खाया है और लाल चमचे हो रहे है'।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी शुक्रवार से अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में हैंबनारस में रोड शो के बाद पीएम मोदी ने कुल्हड़ वाली चाय और पान का स्वाद चखाइंटरनेट पर मोदी के पान खाते, चाय पीने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं

वाराणसीः  यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के अंतिम और सातवें चरण के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। आखिर चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार से अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में हैं। शुक्रवार को यहां वे पूरे बनारसी रंग में रंगे नजर आएं। रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिए, पप्पू चायवाले के यहां कुल्हड़ में चाय पी और फिर बनारसी पान से मुंह लाल भी किए।

पीएम मोदी की पान खाते तस्वीर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस तस्वीर को साझा करते हुए भाजपा नेता ने विपक्ष पर चुटकी ली है। भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने मोदी के पाने खाते हुए तस्वीर को साझा किया और लिखा कि 'बनारसी पान मोदीजी ने खाया है और लाल चमचे हो रहे है'। भाजपा के इस ट्वीट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया दी। 

एक यूजर ने लिखा- कुछ चमचे,जिनकी दो पैसे की औकात नही, लेकिन जब बोलते हैं, तो लगता है, जैसे गटर का ढक्कन खुल गया हो। पूरे विश्व मे हमारे माननीय प्रधान मंत्री जी के नेतृत्व का डंका बज रहा है। विदेशो मे हम भारतीयों को देखने का नजरिया बदला है आज, तो सिर्फ मोदीजी की वजह से। मोदीमय_काशी हर__हर_महादेव। इस पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, चचा वैसे कितनी बार विदेश गए हो? 

एक अन्य ने लिखा- डमरू मोदीजी 'बजा' रहे हैं 'बज' विपक्ष रहा है। एक ने लिखा- जो नौटंकी करना है करें इस समय वे असफल रहे। एक ने रोजगार का मुद्दा उठाते हुए लिखा, रोजगार से कोई मतलब नही पान खाने से किसे रोजगार मिल गया अबकी बार जनता ऐसा पान खिलाएगी की जीवन भर याद रहेगा। 

एक ने लिखा लाल तो पान वाले चाचा हो रहे हैं। क्योंकि मोदीजी ने 2014 के बाद से चूना ही लगाया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज