लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः पीएम मोदी का बनारस में आज रोड शो, सफेद-नारंगी पट्टियों, गुब्बारों से सजा शहर, तस्वीरें आईं सामने

By अनिल शर्मा | Updated: March 4, 2022 10:42 IST

भाजपा के वाराणसी नगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के शहरी क्षेत्र में रोड शो करेंगे और अगले दिन राजातालब के खजूरी गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देबनारस में पीएम मोदी आज रोड शो करेंगे, इससे पहले शहर को सजा दिया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बनारस में दो दिवसीय कार्यक्रम है प्रधानमंत्री का रोड शो वाराणसी छावनी, वाराणसी उत्तर और वाराणसी दक्षिण के विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। प्रदेश में 6 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें चरण की तैयारियां जोरों पर है जिसके लिए रविवार यानी 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इसी चरण में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान होंगे। इसको लेकर पीएम मोदी आज बनारसवासियों के बीच होंगे।

बनारस में पीएम मोदी आज रोड शो करेंगे, इससे पहले शहर को सजा दिया गया है। शहर को सफेद-नारंगी पट्टियों और गुब्बारों से सजाया गया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। 

भाजपा के वाराणसी नगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मार्च को वाराणसी के शहरी क्षेत्र में रोड शो करेंगे और अगले दिन राजातालब के खजूरी गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री का रोड शो वाराणसी छावनी, वाराणसी उत्तर और वाराणसी दक्षिण के विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। प्रधानमंत्री मोदी मालडीहा चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। वह मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन मोदी राजातालाब के खजूरी गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा और तीन दिन बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोगों से शुक्रवार को बड़ी संख्या में उनका स्वागत करने और उनका स्वागत करने का आग्रह किया है। सात चरणों वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में शामिल प्रधानमंत्री आज जिले में रैलियां और रोड शो करेंगे। मंत्री ने बनारसवासियों से कहा कि आप सभी को मेरा निमंत्रण है कि आप आएं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज