लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : उत्तराखंडः पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम मौजूद, 8 मंत्री भी लिए शपथ

भारत : धामी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक कल, सीएम ने उत्तराखंड को लेकर कही ये बात

भारत : शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'भाजपा सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स के सहारे सरकार चला रही है, एनडीए छोड़ चुके हैं ज्यादातर दल'

भारत : Bihar Diwas: 110 साल पूरे, 1912 को बंगाल से अलग होने के बाद अस्तित्व में आया, राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई, जानें इतिहास के बारे में

ज़रा हटके : वीडियोः 125 साल के योग गुरु स्वामी शिवानंद के इस अंदाज से राष्ट्रपति और पीएम नतमस्तक, पद्म श्री पुरस्कार नवाजे गए, देखें 

भारत : बसपा नहीं भाजपा से मुलायम सिंह यादव खुलकर मिले हुए हैं, मायावती ने सपा संरक्षक पर बोला हमला, लगाए कई आरोप

ज़रा हटके : किसान आंदोलन का असल लक्ष्य यूपी में भाजपा को हराना था! योगेंद्र यादव के एक इंटरव्यू का वीडियो हो रहा वायरल

भारत : Uttarakhand: अपने दूसरे कार्यकाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करेंगे पुष्कर सिंह धामी, कहा- अपने सभी वादों को पूरा करुंगा

भारत : Goa: प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनेंगे, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, बीजेपी ने 20 सीट पर किया है कब्जा

विश्व : India-Australia Virtual Summit: भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय मुद्दों के साथ चीन और यूक्रेन की स्थिति पर भी हुई चर्चा