लाइव न्यूज़ :

धामी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक कल, सीएम ने उत्तराखंड को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2022 16:08 IST

देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम कल कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे। उसके जरिए हम बहुत सारी जानकारी देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। धामी ने ये भी कहा कि जो भी हमने संकल्प लिए हैं, उसपर आज से ही हमारी सरकार काम करना शुरू करेगी।सीएम धामी कल कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे।

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। वहीं, धामी ने दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तराखंड के सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद कहा कि कल 24 मार्च को पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। आगामी दशक उत्तराखंड का होगा और हम इसे ऐसा करने के लिए दृढ़ हैं। हम अपने राज्य के विकास के लिए आज से काम करना शुरू कर देंगे। 

बता दें कि आज 46 वर्षीय धामी को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) ​गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के साथ आठ अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें से सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य भाजपा नीत पूर्ववर्ती सरकारों का भी हिस्सा रहे हैं। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ​सहित तीन नए चेहरों को भी धामी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले दो अन्य नए चेहरे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास हैं। सौरभ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र हैं।

उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को घोषित परिणाम में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने का इतिहास रचा है। हालांकि, ‘उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार’ नारे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा की अगुवाई करने वाले धामी स्वयं अपनी परंपरागत सीट खटीमा से हार गए। इसके बावजूद पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने राज्य में सत्ताय की बागडोर उन्हें थमा कर अपना भरोसा जताया है।

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022Bharatiya Janata Partyनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीदरलैंड में PM मोदी ने राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात की

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतPM मोदी के स्वागत में नीदरलैंड्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन