लाइव न्यूज़ :

India-Australia Virtual Summit: भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय मुद्दों के साथ चीन और यूक्रेन की स्थिति पर भी हुई चर्चा

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2022 18:43 IST

यूक्रेन को लेकर दोनों पक्षों ने क्वाड शिखर सम्मेलन का उल्लेख किया था जिसमें नेताओं का स्पष्ट दृष्टिकोण था कि यूक्रेन की स्थिति का हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर प्रभाव नहीं होना चाहिए। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और मानवीय स्थिति के बारे में गंभीर चिंताओं पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने समिट को लेकर दी जानकारी कहा, दोनों नेताओं ने ऑस्ट्रेलिया-भारत स्ट्रेटिजिक रिसर्च फंड के विस्तार का किया स्वागत दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और मानवीय स्थिति के बारे में गंभीर चिंता की

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन में सोमवार को क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस सम्मेलन में दोनों देशों ने चीन के रवैये और यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा चर्चा की। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जानकारी देते हुए कहा, इस समिट में यूक्रेन और चीन के मुद्दों पर चर्चा की गई। 

यूक्रेन को लेकर दोनों पक्षों ने क्वाड शिखर सम्मेलन का उल्लेख किया था जिसमें नेताओं का स्पष्ट दृष्टिकोण था कि यूक्रेन की स्थिति का हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर प्रभाव नहीं होना चाहिए। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और मानवीय स्थिति के बारे में गंभीर चिंताओं पर चर्चा की।

भारतीय विदेश सचिव ने कहा, इस समिट में क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों को कवर किया गया है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 2023 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता का स्वागत किया और भारत के साथ वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर करीब से काम करने की ऑस्ट्रेलिया की प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने बताया कि विज्ञान और तकनीक सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, दोनों नेताओं ने ऑस्ट्रेलिया-भारत स्ट्रेटिजिक रिसर्च फंड के विस्तार का स्वागत किया है।

भारतीय विदेश सचिव ने कहा कि इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने लद्दाख में एलएसी, पिछले वर्ष की घटनाओं का उल्लेख किया और उन्होंने जोर दिया कि सीमा क्षेत्र में शांति और चीन के साथ संबंधों के सामान्यीकरण के लिए एक आवश्यक शर्त थी। उन्होंने कहा, पीएम मॉरिसन ने भी इस क्षेत्र में चीन और उसके रवैये को देखा है। उन्होंने दक्षिण चीन सागर के बारे में विशेष रूप से बात की।

वहीं दोनों देश के नेताओं ने यह सहमति व्यक्त की है कि वे भारत के राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष और ऑस्ट्रेलिया के पेंशन और संप्रभु कोष के बीच सहयोग बढ़ाएंगे। हमारे बुनियादी ढांचे के विकास में ऑस्ट्रेलियाई निवेश को आकर्षित करने में हमारी रुचि के कारण यह महत्वपूर्ण है।

इसके तहत भारत ऑस्ट्रेलिया के पेंशन और सॉवरेन फंड के लिए वही कर लाभ प्रदान करेगा जो ऑस्ट्रेलिया में दिया गया है। विदेश सचिव ने कहा, हम ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपने सॉवरेन और पेंशन फंड को दिए जाने वाले कर लाभों का मिलान करने के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :भारतऑस्ट्रेलियानरेंद्र मोदीScott Morrison
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो