लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में कहा, मेरी सरकार के लक्ष्य महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन मुझे पत्थर पर लकीर खींचना पसंद है

विश्व : Video: वाह! आपने हिंदी कहां से सीखी? जापानी बच्चे से प्रभावित होकर PM Modi ने की लड़के से Hindi में बातचीत

भारत : अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, भारतीय चश्मे से देखेंगे तब तो मोदी का विकास कार्य दिखाई देगा लेकिन वो तो इटैलियन चश्मा पहनते हैं

भारत : PM Kisan Yojana 11th Installments: इस दिन तक खाते में आएगी पीएम सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त, जल्द ही e-KYC की प्रकिया को कर लें पूरी

भारत : Raj Thackeray Pune Rally: इस कारण राज ठाकरे ने रद्द किया था अपना अयोध्या दौरा, कहा- कुछ लोग मुझे जाल में चाहते थे फंसाना, शिवसेना पर साधा निशाना

भारत : Quad Summit 2022: जापान में अपने 40 घंटे के दौरे में पीएम मोदी 23 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

भारत : मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस से आम आदमी को राहत, जानें पीएम ने ट्वीट कर क्या कहा

भारत : बारिश का कोहरामः बिहार में आंधी, बिजली गिरने से 33 की मौत, असम में 7 लाख प्रभावित, पीएम मोदी ने मौतों पर जताया दुख

क्राइम अलर्ट : 'प्रधानमंत्री महिला सहायता योजना' के तहत क्या मोदी सरकार महिलाओं को दे रही है 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद? यहां जानें पूरा डिटेल

भारत : यह भाजपा है, ठहरा हुआ पानी नहीं, बोले पीएम मोदी- वंशवाद और परिवारवाद के कीचड़ में भी हमने कमल खिलाया