लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं को है जान का खतरा, इस्लामिक मैगजीन से हुआ खुलासा

कारोबार : Parliament Monsoon Session: केंद्र सरकार के विभागों में करीब 9.79 लाख पद रिक्त, केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा-अगले डेढ़ साल में 10 लाख भर्ती करेंगे

भारत : संसद मानसून सत्रः विपक्ष का हंगामा जारी, प्रियंका गांधी ने पीएम से पूछा- 'क्या महंगाई पर चर्चा करना असंसदीय है' ?

भारत : Rajiv Mehrishi Interview: 'पीएम मोदी सुनते हैं, इसलिए लोग आइडिया देते हैं', पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि ने सुनाया 2014 का दिलचस्प किस्सा

अन्य खेल : 'कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में', पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ऐसे बढ़ाया भारतीय एथलीटों का हौसला

भारत : केंद्र ने किसान आंदोलन के 8 महीने बाद बनाई MSP के लिए समिति, SKM ने खारिज किया

भारत : जीएसटी के बाद रेलवे ने दिया झटका, नाश्ते, दोपहर भोजन और डिनर की कीमत में बढ़ोतरी, 50 रुपये का शुल्क जोड़ा, यहां देखें रेट लिस्ट

भारत : केंद्र पर राहुल गांधी ने बोला हमला, कहा- जनता के मुद्दे उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता, सरकार को देना ही पड़ेगा जवाब

भारत : 'सबसे बड़ा रुपया, वाह मोदी जी वाह', TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज

ज़रा हटके : 'रोज शराब पीने वालों के लिए घर पर लगाई जाएगी पाइप लाइन', जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई