लाइव न्यूज़ :

'सबसे बड़ा रुपया, वाह मोदी जी वाह', TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2022 11:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा लगातार हमलावर होते हुए नजर आ रही हैं। इस बीच मोइत्रा ने मंगलवार को रुपया को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देमहुआ मोइत्रा लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए नजर आ रही हैं।एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 28.80 अंक कमजोर होकर 16,249.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

नई दिल्ली: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर 80.05 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंचा। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 117.3 अंक गिरकर 54,403.85 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी भी 28.80 अंक की कमजोरी के साथ 16,249.70 अंक पर मौजूद। इस बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने रुपए को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "75 पर भारत, रुपए 80 पर। सबसे बड़ा रुपया! वाह मोदी जी वाह।" बता दें कि महुआ मोइत्रा ने इससे पहले भी पीएम मोदी पर परोक्ष हमला किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "गुजरात के एक मुख्यमंत्री ने एक बार कहा था कि कभी-कभी ऐसा लगता है कि दिल्ली में सरकार और रुपये के बीच प्रतिस्पर्धा है- किसका सम्मान तेजी से गिर रहा है? कौन नीचे गिरेगा? आज के शब्द- प्रतिबंधित: अपमान, प्रतिस्थापन: रुपया।" महुआ मोइत्रा लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए नजर आ रही हैं।

बताते चलें कि वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रही और दोनों मानक सूचकांक गिरावट के साथ खुले। तीस शेयरों वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 117.3 अंक गिरकर 54,403.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 28.80 अंक कमजोर होकर 16,249.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :महुआ मोइत्रानरेंद्र मोदीभारतीय रुपयाटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज