Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
अपनी याचिका में वकील अशोक पांडे ने कहा है कि ‘एक बार संसद या विधानसभा का सदस्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 (3) के तहत कानून के संचालन से अपना पद खो देता है, तो वह तब तक अयोग्य ठहराया जाएगा जब तक कि वह किसी बड़ी अदालत द्वारा आरोपों से बरी ...
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राष्ट्रपति भवन द्वारा 9 सितंबर को 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम से जी20 का रात्रिभोज निमंत्रण भेजे जाने को मोदी सरकार के डर को बताया। ...
आप सांसद संजय सिंह ने आरएसएस और नरेंद्र मोदी सरकार पर देश के संघवाद से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार 'इंडिया' शब्द को हटाने के लिए देश के संविधान में बदलाव करना चाहती है। ...
G20 Summit: नई दिल्ली क्षेत्र में क्लाउड किचन और डिलीवरी सेवाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी। किराना स्टोर, एटीएम और मेडिकल स्टोर जैसी आवश्यक सेवाएँ विनियमित क्षेत्र में खुली रहेंगी। ...
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रहने वाले एक संत ने तमिलनाडु सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि को कथिततौर पर जान से मारने की धमकी दी है। ...
बता दें 2015 में भी एक ऐसा ही आरटीआई फाइल कर यह सवाल पूछा गया था कि पीएम मोदी पीएम मोदी ने अब तक कितनी छुट्टी ली है। इसके जवाब पीएमओ ने यह कहा था कि उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली है। ...
G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत, दिल्ली पुलिस ने मेट्रो के उन स्टेशनों के दरवाजों को बंद रखने के लिए कहा है जो अति विशिष्ट हस्तियों (वीवीआईपी) के ठहरने के स्थानों, उनके आने-जाने के मार्गों और आयोजन स्थल की तरफ खुलते हैं। ...