Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
PM Modi in Andhra Pradesh Rally: इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने 400 पार के नारे को दोहराया। साथ ही कहा कि पूरा देश 4 जून को 400 पार कह रहा है। पीएम मोदी ने पालनाडु में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "ये संयोग देखिए, इस बार चुनाव के नतीजे 4 ...
Lok Sabha Elections 2024: मंत्रिमंडल ने निर्वाचन आयोग की सिफारिश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजकर सात चरण के संसदीय चुनाव की तारीखों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया भी शुरू की। ...
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दलों में सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ गई है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के साथ चुनाव आयोग पर भी हमला करने लगे हैं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्षी दलों को आरोपों के कटघरे में खड़ा करते हुए ईडी द्वारा की जा रही छापेमारी की जमकर प्रशंसा की। ...
कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने चुनावी बॉन्ड पर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई सालों से सबसे ज्यादा चंदा लेने वाली बड़ी पार्टी कांग्रेस है। ...
Saharanpur Lok Sabha Seat 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवारों की जीत हार को लेकर चिंता कर रहे हैं. ...
Lok Sabha Election Date 2024 Live: निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी। चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी। ...