Jammu and Kashmir: आपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

By अंजली चौहान | Updated: May 6, 2026 14:54 IST2026-05-06T14:54:19+5:302026-05-06T14:54:42+5:30

Jammu and Kashmir: दरअसल पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि पाकिस्तान पंजाब-जम्मू संभाग से जुड़े सीमांत इलाकों में आतंकियों को धकेलने के प्रयासों में जुटा है।

Jammu and Kashmir on high alert after blasts in Punjab on the eve of Operation Sindoor anniversary | Jammu and Kashmir: आपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

Jammu and Kashmir: आपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

Jammu and Kashmir: आपरेशन सिंदूर की बरसी की पूर्व संध्या पर पंजाब में हुए धमाकों के बाद जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती और तलाशी अभियान इसलिए तेज किए गए हैं क्योंकि अधिकारियांें को आशंका है कि पाकिस्तान अपनी बेइज्जती का बदला लेने की खातिर आने वाले दिनों मंे प्रदेश में भी कुछ बड़ा कर सकता है।

हालांकि अभी तक पंजाब पुलिस, जालंधर व अमृतसर में कल होने वाले धमाकों को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है, पर जम्मू कश्मीर में सुरक्षाधिकारी कोई खतरा मोल लेने को तैयार नहीं हैं। कारण पूरी तरह से स्पष्ट है। प्रदेश में वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं और पिछले साल हुए पहलगाम नरसंहार के उपरांत बमुश्किल प्रदेश मंें टूरिज्म ने रफ्तार पकड़ी है।

एक सुरक्षाधिकारी ने इसकी पुष्टि की कि पंजाब से सटे इलाकों में तलाशी अभियान तेज किए गए हैं तथा इंटरनेशनल बार्डर पर अतिरिक्त सतर्कता के साथ ही अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी आरंभ की गई है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि पाकिस्तान पंजाब-जम्मू संभाग से जुड़े सीमांत इलाकों में आतंकियों को धकेलने के प्रयासों में जुटा है।

हालांकि घुसपैठ करने वाले आतंकियों की संख्या के प्रति फिलहाल कोई आधिकारिक दावा तो नहीं है पर कल रात हुए इन दो धमाकों ने उन आशंकाओं को बल दिया है जिसमें पिछले कुछ दिनांे से कहा जा रहा था कि पाक आईएसआई पंजाब को अब निशाना बनाना चाहती है।

ऐसे में शांति की बयार को कोई तत्व भंग करने मंें कामयाबन हो, इसके लिए जम्मू कश्मीर पुलिस का साथ अन्य सुरक्षाबल भी देने लगे हैं और वे अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले ही आतंकियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें नेस्तनाबूद कर देना चाहते हैं।

Web Title: Jammu and Kashmir on high alert after blasts in Punjab on the eve of Operation Sindoor anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे