मुलायम सिंह यादव एक भारतीय राजनेता थे। उनका जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में हुआ था। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए। लेकिन पहली बार उन्होंने विधानसभा चुनाव 1967 में जीता। 5 दिसम्बर 1989 को वे पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया। साल 1992 में वे समाजवादी पार्टी (सपा) बनाकर वे अकेले मुख्य धारा की राजनीति में उतरे। इसके बाद 5 दिसम्बर 1993 को वे दोबारा सीएम चुने गए थे। लेकिन इसी बीच वे केंद्रीय राजनीति चले गए। साल 1996 में वे संयुक्त मोर्चा की सरकार में रक्षामंत्री बने। लेकिन वह सरकार ज्यादा दिन चली नहीं। उन्होंने फिर से राज्य की राजनीति का रुख किया और 29 अगस्त 2003 को तीसरी बार यूपी सीएम की गद्दी संभाली थी। Read More
मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके कामकाज के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री ने सबके साथ मिलजुलकर काम किया है। ...
लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनना चाहिए. पिछले कुछ समय से मुलायम सिंह यादव पार्टी में हाशिये पर चल रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि सपा-बसपा गठबंधन पर भी उनकी सहमती नहीं थी. ...
जिस तरह से आज अखिलेश यादव को रोका गया और धर्मेंद्र यादव को लाठियों से पीटा गया उससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जो वैचारिक रूप से और संगठन के स्तर पर बंटे हुए हैं, चुनाव से पहले भावनात्मक रूप से अखिलेश यादव के पक्ष में संगठित हो सकते हैं. ...
REPUBLIC BHARAT: तत्कालीन SHO वीबी सिंह ने खुलासा किया है कि उस समय रोजाना 10 से 15 कारसेवकों के लाश को दफनाया जाता था. दरअसल 30 अक्टूबर 1990 को मुलायम सिंह यादव ने लाखों कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी. ...
क्या मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे को पार्टी के तमाम फैसले लेने की मौन सहमती दे दी ही या अखिलेश यादव द्वारा लिए गए राजनीतिक निर्णयों में मुलायम की दखलंदाजी का कोई स्थान नहीं रह गया है. ...
शिवपाल ने कहा कि बसपा ने 1993 में सपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के 17 माह बाद ही मुलायम को धोखा दे दिया था। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि सपा में विघटन हो लेकिन चुगलखोरों व चापलूसों ने विघटन करा दिया। ...
दो जून 1995 की शाम को बसपा ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई। लखनऊ के गेस्ट हाउस में मायावती अपने विधायकों के साथ गठबंधन तोड़ने पर चर्चा कर रही थीं। इसी बीच कथित तौर पर सपा के करीब 200 कार्यकर्ताओं और विधायकों ने गेस्ट हाउस पर हमला बोल दिया। ...
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसने देश को कमजोर किया है और वह लोकसभा चुनाव में सियासी फायदा लेने के लिये दंगा भड़काना चाहती है। ...