शिवपाल यादव ने अखिलेश और मायावती को बताया 'धोखेबाज', रामगोपाल यादव पर लगाया सपा को बर्बाद करने का आरोप

By विकास कुमार | Published: January 19, 2019 05:45 PM2019-01-19T17:45:52+5:302019-01-19T17:45:52+5:30

शिवपाल ने कहा कि बसपा ने 1993 में सपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के 17 माह बाद ही मुलायम को धोखा दे दिया था। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि सपा में विघटन हो लेकिन चुगलखोरों व चापलूसों ने विघटन करा दिया।

Shivpal Yadav tells Mayawati and Akhilesh are fraudlent, ramgopal yadav destroyed SP and Mulayam singh yadav | शिवपाल यादव ने अखिलेश और मायावती को बताया 'धोखेबाज', रामगोपाल यादव पर लगाया सपा को बर्बाद करने का आरोप

शिवपाल यादव ने अखिलेश और मायावती को बताया 'धोखेबाज', रामगोपाल यादव पर लगाया सपा को बर्बाद करने का आरोप

 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती को 'धोखेबाज' बताया।

सहतवार कस्बे के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये शिवपाल ने संवाददाताओं से कहा कि सपा—बसपा गठबंधन 'बेमेल' है। अखिलेश और मायावती भरोसेमंद नहीं बल्कि ‘धोखेबाज’ हैं। दोनों ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को धोखा दिया है। 

शिवपाल ने कहा कि बसपा ने 1993 में सपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के 17 माह बाद ही मुलायम को धोखा दे दिया था। 

उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि सपा में विघटन हो लेकिन चुगलखोरों व चापलूसों ने विघटन करा दिया। 

बड़े भाई रामगोपाल यादव पर सपा को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए शिवपाल ने कहा कि रामगोपाल यादव के कारण ही सपा की लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बुरी स्थिति हुई है।

Web Title: Shivpal Yadav tells Mayawati and Akhilesh are fraudlent, ramgopal yadav destroyed SP and Mulayam singh yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे