ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार 9 मई को उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। कलकत्ता हाई कोर्ट ने यह आदेश नामांकन में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए दिया था। ...
सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शूर्पणखा बताया है। खबर के मुताबिक बीजेपी विधायक ने हाल ही में कहा कि हिन्दू बंगाल में सुरक्षित नहीं है और इस राज्य की हालत जल्द ही जम्मू-कश्मीर जैसी हो जाएगी। ...
बाबुल सुप्रियो ने कहा ममता बनर्जी किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना चाहती हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष रहे ही नहीं। ...
पहले कयास लगाए जा रहे थे ममता बनर्जी 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश का दौरा कर सकती हैं और अखिलेश यादव व मायावती से मुलाकात कर सकती हैं, लेकिन किसी कारण ऐसा नहीं सका। ...
प्रकाश जावड़ेकर ने जुलूस के दौरान हुई हिंसा की कथित तस्वीरें दिखाते हुए कहा, 'बंगाल जल रहा है और ममता दिल्ली में राजनीति कर रही हैं। यह उसी तरह है कि रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था।' ...