मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
राहुल गांधी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए बिहार में मतदाता सूची के मुद्दे को उठाया। पिछले दिनों राहुल गांधी ने एफआईआर में गड़बड़ी का दावा किया था। ...
Vice Presidential Election 2025: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जॉन ब्रिटास और तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय सहित कई विपक्षी नेता भी उपस्थित रहे। ...
यह घटनाक्रम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को इस महत्वपूर्ण पद के लिए पार्टी की पसंद बताए जाने के एक दिन बाद सामने आया है। ...
जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जब भाषण दे रहे थे तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के सामने ही राजद कार्यकर्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी। ...
Bihar SIR Controversy: दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत और सागरिका घोष समेत इंडिया ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में ले लिया। ...
Vice Presidential Election 2025: संसद में प्रभावी संख्या 781 है और उपराष्ट्रपति पद के लिए विजयी उम्मीदवार को 391 वोट हासिल करने होंगे, बशर्ते सभी पात्र मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करें। ...