लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और कराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। यहां हर ओर ऊंचे-ऊंचे विशालकाय पथरीले पहाड़ और मैदान हैं। यहां के सभी धर्मों के लोगों की जनसंख्या मिलाकर 2,36,539 है। लद्दाख के पूर्वी हिस्से में लेह के आसपास रहने वाले निवासी मुख्यतः तिब्बती, बौद्ध और भारतीय हिन्दू हैं, लेकिन पश्चिम में करगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यतः भारतीय शिया मुस्लिमों की है। तिब्बत पर कब्जे के दौरान बहुत से तिब्बती यहां आकर बस गए थे। लद्दाख को चीन, तिब्बत का हिस्सा मानता है। सिन्धु नदी लद्दाख से निकलकर ही पाकिस्तान के कराची तक बहती है। प्राचीनकाल में लद्दाख कई अहम व्यापारिक रास्तों का प्रमुख केंद्र था। Read More
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य बाजार लेह में रात के दौरान अचानक आई बाढ़ ने दुकानों और अन्य आवासीय संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बादल फटने से मुख्य बाजार से एक किमी दूर होर्जी गांव प्रभावित हुआ है। ...
वीडियो को ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा है कि "14000 फ़ीट की ऊँचाई पर मनाली-लेह हाईवे पर ‘डीबरिंग’ गाँव में हैंडपंप चला के मीठा पानी पीना एक अलग अनुभूति दे गया।" ...
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लद्दाख दौरे पर पड़ोसी देश चीन पर बेहद आक्रामक हमला करते हुए कहा कि भारत न केवल दक्षिण एशिया बल्कि विश्व के मानचित्र पर सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है क्योंकि भारत के पास बेहद मजबूत सैन्य ताकत मौजूद है। ...
जिन टैंकों के साथ भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में सिंधु नदी को पार किया उनमें टी-90 और टी-72 टैंक और बीएमपी के साथ पैदल सेना की टुकड़ी शामिल थी। एम4 क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल और ऑल-टेरेन वाहनों को भी चीन सीमा पर तैनात किया जा रहा है। ...
केंद्र शासित प्रदेश का जो दर्जा 30 सालों के आंदोलन के बाद बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख के लोगों ने 5 अगस्त 2019 को पाया था वह उन्हें रास नहीं आया है। नतीजतन बर्फीले रेगिस्तान में आग के शोले केंद्र सरकार की अनदेखी और कथित उपनिवेशवाद की रणनीति भड़का रही है ...
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने चीन के साथ जारी तनाव और सीमा पर चीन द्वारा की जारी घुसपैठ की खबरों पर कहा कि देपसांग और डेमचोक को छोड़कर सभी जगह सही स्थिति है। इसे लेकर बातचीत जारी है। ...
भारतीय पर्यटक जल्द ही पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तर में गश्त बिंदुओं के करीब रणनीतिक चांग चेनमो सेक्टर में घूमने जा सकेंगे। चीन के साथ सीमा गतिरोध अब अपने चौथे वर्ष में है लेकिन इसी बीच ये खबर आई है कि उन स्थानों तक भी जहां पहले नागरिकों का ...