जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नड्डा इकलौते उम्मीदवार बचे और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी क ...
अगले तीन साल में जेपी नड्डा को बिहार, बंगाल समेत देश के आधे दर्जन राज्यों में चुनाव के माध्यम से अग्नि परीक्षा पास करनी होगी। अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी जिस तरह से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ...
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक नेता के तौर पर नड्डा के निरंतर के आगे बढ़ने के बारे में बात की और कहा कि वह एक ‘प्रेरक’ कार्यकर्ता रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले नड्डा संगठन के एक शानदार नेता हैं और मोदी सरकार में व ...
गृह मंत्री अमित शाह के बतौर गृह मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद जून, 2019 में जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। ...
पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। 193 से 2002 तक नड्डा लगातार हिमाचल विधानसभा सदस्य के रुप में बने रहे। इस दौरान हिमाचल सरकार में नड्डा को कैबिनेट मंत्री का पद भी मिला। ...
नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा बैठक में ही की जाएगी। हिमाचल प्रदेश से आने वाले नेता के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। ...