भाजपा शासित राज्यों के सीएम, उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी और नए BJP अध्यक्ष नड्डा 

By भाषा | Published: January 20, 2020 02:17 PM2020-01-20T14:17:12+5:302020-01-20T14:17:12+5:30

नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा बैठक में ही की जाएगी। हिमाचल प्रदेश से आने वाले नेता के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है।

CM of BJP ruled states to meet with Deputy Chief Ministers, PM Modi and new BJP President Nadda | भाजपा शासित राज्यों के सीएम, उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी और नए BJP अध्यक्ष नड्डा 

नड्डा से पहले अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

Highlightsपार्टी के नेता नरेंद्र तोमर ने नड्डा की संभावित नियुक्ति पर कहा कि उनके पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है।कई केन्द्रीय मंत्री और पार्टी शासित राज्यों के प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर नड्डा के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र और भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार शाम बैठक करेंगे। वरिष्ठ नेता जे. पी. नड्डा का पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाना लगभग तय है।

नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा बैठक में ही की जाएगी। हिमाचल प्रदेश से आने वाले नेता के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। पार्टी के नेता नरेंद्र तोमर ने नड्डा की संभावित नियुक्ति पर कहा कि उनके पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है और आश्वासन जताया कि पार्टी उनके नेतृत्व में मजबूत ही होगी।

राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह सहित कई केन्द्रीय मंत्री और पार्टी शासित राज्यों के प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर नड्डा के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नड्डा से पहले अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। केन्द्रीय गृह मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। नड्डा का चयन साढ़े पांच साल के लिए किया जाएगा।

भाजपा ने सोमवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी और इसके साथ ही वरिष्ठ नेता जे. पी. नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने उम्मीदवार के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि नड्डा के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। नड्डा के चयन की आधिकारिक घोषणा दोपहर में की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें बधाई देने पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। नड्डा से पहले अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। केन्द्रीय गृह मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। नड्डा का चयन साढ़े पांच साल के लिए किया जाएगा।

Web Title: CM of BJP ruled states to meet with Deputy Chief Ministers, PM Modi and new BJP President Nadda

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे