जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
भाजपा सांसद अपने MPLADS (संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना) फंड से 1 करोड़ रुपए की राशि केंद्र राहत कोष को कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए देंगे। ...
जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा है, 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर परिवार को 5 किलो चावल/ गेहूं और एक किलो दाल मुफ्त दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, हर परिवार को एक किलो मुफ्त दाल मिलेगी। यह गरीबों के कल्याण के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता ...
नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने COVID19 के मद्देनजर राहत उपायों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आज एक वीडियो कांफ्रेंस की। पिछले दो दिनों में, उन्होंने लगभग 1 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है और उनसे अ ...
एक बयान में नड्डा ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जिस तरह से लोगों ने मोदी की अपील का अनुसरण किया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, ''कोरोनो वायरस से लड़ने में लोगों ने आज जो संकल्प दिखाया है, उसके लिए कितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। इसमें पूरा राष्ट् ...
नित्यानंद राय के स्थान पर वर्ष 2019 में अध्यक्ष नियुक्त किए गए जयसवाल ने यहां सूची को सार्वजनिक किया। जयसवाल पश्चिमी चंपारण से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस पर जारी परामर्श का पालन करते हुए ...
Coronavirus: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिन मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में इच्छा जाहिर की थी कि कोरोना के कारण हमें किसी भी प्रकार के आंदोलन, धरना, प्रदर्शन से बचना चाहिए। ...
प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में यह बात कही। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बजट सत्र की अवधि कम नहीं की जाएगी और यह पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तीन अप्रैल तक चलेगा। ...
भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने सभी राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि व्यक्तिगत सावधानी बरतते हुए लोगों के बीच जाकर कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में जागरुकता कार्यक्रम चलाएं. ...