जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
अमित शाह ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के मौके पर कहा कि इस सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है और देश विकास की राह पर अग्रसर है। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि ये कार्यकाल कड़े एवं बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा। ...
मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष को पूरा करने जा रही है। इस दौरान विचारधारा से जुड़े भाजपा के मुख्य एजेंडे को अमल में लाने का काम किया गया, लेकिन कोविड-19 से उत्पन्न आर्थिक संकट के कारण केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के समक्ष बड़ी चुनौती प ...
राजीव बिंदल ने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने लिखा है कि इस विवाद से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं और वह चाहते हैं कि इस कथित भ्रष्टाचार ...
मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह मनाने के लिए तैयारियां कर रही है। कोरोना संकट के बीच बीच पार्टी देशभर में वर्चुअल रैलियां करेगी और एक हजार से ज्यादा ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पह ...
भले ही चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए तिथी की घोषणा नहीं की है। लेकिन सभी दल राजनीति रूप से मैदान में उतर गए। इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि वह अपने बलबूते मैदान में उतरेगी। ...
अमित शाह ने कहा कि मोदी जी की ‘आयुष्मान भारत’ देश के गरीब व वंचित वर्ग के जीवन में एक नई आशा व विश्वास लायी कि अब वो भी सबसे अच्छा इलाज मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। इसकी सफलता में प्रमुख सहभागी देश के डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मीयों व इससे जुड़े सभी लो ...
नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कोविड-19 स्थिति चिंताजनक है तथा मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पत्रकारों को चुप कराने के बजाय अपनी ऊर्जा लोगों के उपचार में लगाएगी। भारत के लोग कांग्रेस के दुस्साहस को देख रहे हैं और उसके घमंड के लिए उसे दंडित करते ...