हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा, वायरल ऑडियो पर बवाल, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 27, 2020 04:45 PM2020-05-27T16:45:47+5:302020-05-27T16:47:24+5:30

राजीव बिंदल ने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने लिखा है कि इस विवाद से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं और वह चाहते हैं कि इस कथित भ्रष्टाचार की संपूर्ण जांच हो व किसी पर कोई दबाव न हो। इसीलिए वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 

Himachal Pradesh BJP president Dr Rajeev Bindal resigns, ruckus on viral audio | हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा, वायरल ऑडियो पर बवाल, जानिए पूरा मामला

उन्होंने लिखा है कि भाजपा का इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। (file photo)

Highlightsहिमाचल प्रदेश के सतर्कता ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक अयज कुमार गुप्ता को भ्रष्टाचार के कथित आरोप में गिरफ्तार किया था।डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बीते दिनों स्वास्थ्य निदेशक के ऑडियो वायरल मामले में भाजपा पर उंगलियां उठाई गईं।

शिमलाःहिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस्तीफा दे दिया। बिंदल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का करीबी माना जाता है। दोनों ही बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं।

कई दिन पहले ही वायरल  वीडियो मामले को लेकर राज्य की राजनीति चरम पर पहुंच गई थी। स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं पर भी सवाल उठ रहे थे। इसके बाद उन्होंने अचानक यह कदम उठाया है।

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अपनी नियुक्ति के साढ़े चार महीने के भीतर बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बिंदल ने कहा कि वह इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भ्रष्टाचार के कथित मामले में समुचित जांच हो। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को भेजे त्यागपत्र में बिंदल ने कहा है कि वह नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि कुछ लोग राज्य के स्वास्थ्य निदेशक द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार में पार्टी का नाम घसीट रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के सतर्कता ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक अयज कुमार गुप्ता को भ्रष्टाचार के कथित आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने गुप्ता को निलंबित कर दिया था। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।

राजीव बिंदल ने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने लिखा है कि इस विवाद से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं और वह चाहते हैं कि इस कथित भ्रष्टाचार की संपूर्ण जांच हो व किसी पर कोई दबाव न हो। इसीलिए वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बीते दिनों स्वास्थ्य निदेशक के ऑडियो वायरल मामले में भाजपा पर उंगलियां उठाई गईं। इसी से आहत होकर वे इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि भाजपा का इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। इस कथित भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए और किसी पर कोई भी दबाव न डाला जाए। इस्तीफा देने के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्थिति स्पष्ट करेंगे।

 

 

 

Web Title: Himachal Pradesh BJP president Dr Rajeev Bindal resigns, ruckus on viral audio

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे