इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। Read More
Independence Day 2025: 15 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों में हमेशा उस दिन के प्रमुख मुद्दे और उनके कार्यकाल में देश की प्रगति शामिल होती है, और वे अक्सर इसके साथ ही नीतिगत पहलों या नई योजनाओं की घोषणा भी करते हैं। ...
Independence Day 2025: पंद्रह अगस्त को मोदी के भाषणों में हमेशा उस समय के प्रमुख मुद्दे और उनके कार्यकाल में देश के विकास पर चर्चा होती है, और वे अकसर नीतिगत पहलों या नई योजनाओं की घोषणा भी अपने संबोधन में करते हैं। ...
दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होसबेले ने इस बात पर विचार करने की जोरदार वकालत की कि क्या आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गए समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों को बरकरार रखा जाना चाहिए या नहीं। ...
Emergency 1975: प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोई भी भारतीय यह कभी नहीं भूलेगा कि किस तरह से “हमारे संविधान की भावना का उल्लंघन किया गया, संसद की आवाज को दबाया गया और अदालतों को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया” ...
Emergency Anniversary: 1971 में पृथक बांग्लादेश बनवाने पर राजनीतिक विरोधियों द्वारा भी ‘दुर्गा’ के रूप में देखी गईं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही 1975 में भारत पर आपातकाल थोप दिया. ...
मिशन 2028 के लिए पार्टी की जमीनी स्तर पर मजबूती तथा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करने के मकसद से शुरू होने वाले ‘संगठन सृजन अभियान’ का उद्घाटन करेंगे। ...