Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं को नोटिस दिए जाने के बाद नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन इंडिया से बाहर चले गए। ...
भाजपा नेता ने कथित तौर पर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी को अश्लील गाली दी, जो पश्चिम बंगाल से शुरू हुई और सोमवार सुबह बिहार में प्रवेश कर गई, जैसा कि हाल ही में प्रसारित एक वीडियो क्लिप में दिखाया गया है। ...
चुनाव आयोग ने खाली होने वाली राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है । मध्य प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों में किसकी किस्मत चमकेगी। इसको लेकर राजनीतिक हल-चल तेज हो गई है। ...
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। अरविंद ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने रविवार को जो किया वह ठीक नहीं किया। उन् ...
Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को नौवीं बार सीएम पद की शपथ नीतीश कुमार ने ली। जब से नीतीश कुमार ने शपथ ली है। उनकी जमकर आलोचना हो रही है। जो कभी नीतीश को अच्छा कह रहे थे, आज उन पर अटैक कर रहे हैं। ...
Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब बिहार के किशनगंज पहुंच चुकी है। राहुल ने सोमवार को इस यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। ...
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बेहद गंभीर आघात करते हुए उसे 'राजनीतिक पर्यटन' की संज्ञा दी। ...
Hyderabad: केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना की सरकार पर निशाना साधा है। जी किशन रेड्डी ने कहा कि प्रदेश में 10 साल तक बीआरएस की सरकार ने गरीब लोगों को धोखा दिया। ...