Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
अमित शाह ने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद के घर से 355 करोड़ रुपये मिलते हैं। क्या राहुल बाबा देश के लोगों को बताएंगे किसका पैसा है? ...
Lok Sabha Elections 2024: भारत की ओर से अमेरिका में पूर्व में रहे नियुक्त तरनजीत सिंह संधू ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहे। ...
जम्मू-कश्मीर के सियासी दल विधानसभा चुनावों की घोषणा न होने से निराश तो जरूर हुए हैं पर वे अब लोकसभा चुनावों में अपना दमखम दिखाने को उतावले हो रहे हैं। ...
Garden Reach building collapse Midnight disaster: कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में अवैध रूप से निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। ...
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सूबे की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव बीतने के तीन महीने के भीतर कांग्रेस पार्टी में बड़ा बिखराव होगा और पार्टी कई हिस्सों में विभाजित हो जाएगी। ...
कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने बीते सोमवार को अपने पिता की "गंभीर चिकित्सा स्थिति" के कारण अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के फैसले की घोषणा की। ...