देवास हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 16:02 IST2026-05-14T16:01:30+5:302026-05-14T16:02:32+5:30

Dewas accident: हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है।

Dewas accident 3 death Financial assistance Rs 4 lakh each announced families deceased madhya pradesh cm dr mohan yadav | देवास हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

देवास हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

HighlightsDewas accident: अधिकारियों को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए। Dewas accident: 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। Dewas accident: इस हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। 

Dewas: मध्य प्रदेश के देवास जिले में 14 मई को पटाखा फैक्ट्री में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हादसे की जानकारी लगते ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। 

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Web Title: Dewas accident 3 death Financial assistance Rs 4 lakh each announced families deceased madhya pradesh cm dr mohan yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे