2 मैच में 0 और तीसरे में नाबाद 105 रन?, सुनील गावस्कर बोले-चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ने साबित किया पुरानी पीढ़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ

विराट कोहली (नाबाद 105 रन) के नौंवे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से शिकस्त देकर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 15:20 IST2026-05-14T15:19:47+5:302026-05-14T15:20:47+5:30

ipl rcb 0 in 2 matches and unbeaten 105 in 3rd? Sunil Gavaskar said champion batsman Virat Kohli proved the older generation is still the best | 2 मैच में 0 और तीसरे में नाबाद 105 रन?, सुनील गावस्कर बोले-चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ने साबित किया पुरानी पीढ़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ

file photo

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल में पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने से वह नर्वस हो गए थे।जीवनदान का फायदा उठाते हुए 60 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के जड़ित नाबाद शतकीय पारी खेली।आरसीबी ने पांच गेंद रहते चार विकेट पर 194 रन बनाकर सत्र की आठवीं जीत दर्ज की।

रायपुर: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है कि पुरानी पीढ़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है। पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए कोहली के 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल के मैच में केकेआर को छह विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि प्रदर्शन के दबाव को लेकर बैचेनी उन्हें भी होती है और आईपीएल में पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने से वह नर्वस हो गए थे।

37 वर्ष के कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिये 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की । आरसीबी छह विकेट से जीत दर्ज करके आईपीएल की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

लक्ष्य का पीछा करते कोहली का कैच टपकाने से कैसे जीतेंगे: केकेआर कोच नायर

कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर ने स्वीकार किया कि पारी की शुरुआत में विराट कोहली का कैच टपकाना उनकी टीम पर भारी पड़ा और कोहली ने नाबाद शतक जमाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आईपीएल मैच में छह विकेट से जीत दिलाई। कोहली को कार्तिक त्यागी की गेंद पर रोवमैन पावेल ने जीवनदान दिया जब उनका स्कोर 21 रन था।

कोहली ने 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाये । जीत के लिये 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली और देवदत्त पडिक्कल (39) ने दूसरे विकेट के लिये 92 रन की साझेदारी की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) विराट कोहली (नाबाद 105 रन) के नौंवे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से शिकस्त देकर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

पिछले दो मैच में शून्य पर आउट होने वाले कोहली ने 23 रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 60 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के जड़ित नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे आरसीबी ने पांच गेंद रहते चार विकेट पर 194 रन बनाकर सत्र की आठवीं जीत दर्ज की।

Open in app