Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
बिजनेसमैन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार सक्रिय राजनीति में आने की अपनी इच्छा जताई है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि पूरे देश से उनके लिए राजनीति में आने की पुकार आ रही है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में लालू प्रसाद यादव और राजद पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार की बर्बादी के लिए केवल लालू और उनकी पार्टी जिम्मेदार है। ...
पी. चिदंबरम ने कांग्रेस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'टुकड़े-टुकड़े गैंग के सुल्तान' वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का घोषणापत्र, खासकर समान नागरिक संहिता देश में विभाजन पैदा करेगा। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस द्वारा 'देश में लोकतंत्र खतरे में होने' के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाली पार्टी के लोगों के मुंह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगती हैं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की सत्ताधारी डीएमके और उसकी सहयोगी कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए एक बार फिर भ्रष्टाचार, वंशवादी राजनीति और कच्चातिवु द्वीप को सौंपने सहित अन्य आरोपों को दोहराया। ...
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा से उनके 10 साल के प्रदर्शन के बारे में पूछते हुए कहा कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं क्योंकि उसने पाकिस्तान के टुकड़े किए थे। ...
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक सबने गरीबी उन्मूलन को लेकर कैवल बयानबाजी की है। ...
Narendra Modi On Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत में कमल खिलाने के लिए लगातार तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी लगातार यहां की सरकारों पर निशाना साध रहे हैं। ...