हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि मानव अस्तित्व का अपना इतिहास है। इस बात की सत्यता के प्रमाण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई खुदाई में प्राप्त सामग्रियों से मिलते हैं। प्राचीनकाल में इस प्रदेश के आदि निवासी दास, दस्यु और निषाद के नाम से जाने जाते थे। Read More
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश में बसे नहीं चलेंगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए आम जनता को शादियों के दौरान धाम आयोजित नहीं करने की भी सलाह दी। ...
भाजपा की केंद्रीय निर्वाचन समिति ने हिमाचल प्रदेश से उच्च सदन के लिए बृहस्पतिवार सुबह को पार्टी प्रत्याशी के रूप में उनके नाम को मंजूरी दी। प्रवक्ता के अनुसार गोस्वामी नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन शुक्रवार को अपना पर्चा भरेंगी। ...
देव पशाकोट मंदिर हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित है। चौहार घाटी में स्थित देव पशाकोट मंदिर से जुड़ी कहानी भी बेहद दिलचस्प है। लोग यहां आपने आपसी झगड़े के निपटारे के लिए भी आते हैं। ...
जेपी नड्डा ने कहा कि देश में करीब 2,500 राजनीतिक दल हैं। 59 दलों को चुनाव आयोग की मान्यता प्रदेश स्तर पर मिली है। सात दलों को राष्ट्रीय दल की मान्यता मिली है। अन्य सभी पार्टियां वंशवाद, जातिवाद के आधार पर चलती हैं। ...
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जो भारत का विरोध करेगा और संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान नहीं करेगा ....उसे देश से बाहर करने के बारे में निश्चित ही हमें सोचने की जरूरत है। ...
किसी और उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा है इसलिए 55 वर्षीय भाजपा नेता को बुधवार को औपचारिक रूप से नया अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। विपक्षी कांग्रेस की ओर से भी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं भरा गया। ...
पुलिस ने बताया कि स्कूल वार्षिक व्यावहारिक परीक्षा के कारण शाम को खुला हुआ था। नौवीं कक्षा के पीड़ित छात्र ने बताया कि स्कूल बंद होने से कुछ ही देर पहले वरिष्ठ छात्र विज्ञान प्रयोगशाला से बाहर आया और उसने एक बीकर से उस पर तेजाब फेंक दिया। ...