ग्रेटा थनबर्ग का जन्म तीन जनवरी 2003 को हुआ है। उनकी मां मलेना इर्नमैन ओपेरा सिंगर और पिता स्वांते थनबर्ग अभिनेता हैं। ग्रेटा ने आठ साल की उम्र में पहली बार जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना था। 11 साल की उम्र की तक उन्होंने जलवायु परिवर्तन के संकट को समझना शुरू कर दिया था। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर दुनियाभर के लोगों के लिए ग्रेटा एक आइकन बन गई हैं। वह जलवायु परिवर्तन पर बड़े-बड़े भाषण देती हैं। नवंबर 2018 में उनके अभियान में 24 देशों के लगभग 17 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। मार्च 2019 तक उनके अभियान से 135 देशों के 20 लाख बच्चे जुड़ चुके थे। वहीं इस साल अगस्त में यह संख्या बढ़कर 36 लाख हो गई। वह अपनी बात को बेबाक और तथ्य आधारित तरीके से रखने के लिए जानी जाती हैं। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पर 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने अपने भाषण से नेताओं को हिलाकर रख दिया है। Read More
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि प्राथमिकी में किसी का नाम नहीं डाला गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 300 से ज्यादा ट्विटर हैंडल पर उसकी नजर थी। ...
दुनिया की मशहूर पॉप गायिका रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का ट्वीट कर समर्थन किया तो वैश्विक स्तर पर मामले को बढ़ता देख भारतीय विदेश मंत्रालय हरकत में आया। बाद में विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिय ...
भारत के किसान आंदोलन का मुद्दा अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। दुनिया भर के लोग आंदोलन को लेकर ट्वीट कर किसानों को समर्थन दे रहे हैं। ...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर 2019 में एक ट्वीट के माध्यम से 17 साल की लड़की ग्रेटा थनबर्ग का मजाक उड़ाया था। एक साल बाद ठीक उसी भाषा में ग्रेटा थनबर्ग ने ट्रंप को ट्वीट कर जवाब दिया। ...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जलवायु परिवर्तन की चेतावनी और थनबर्ग की बातों को खारिज कर चुके हैं। इससे पहले ट्रंप ने कहा था,"ग्रेटा को अपने एंगर मैनेजमेंट प्रॉब्लम पर काम करना चाहिए।" ...
17 वर्षीय थनबर्ग जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के लिए एक अग्रणी आवाज बन गई हैं, जिससे दुनिया भर में लाखों छात्र इसको लेकर विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए। उन्हें 2019 के लिए ‘टाइम’ पत्रिका का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना गया है। ...