जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
गृह मंत्रलय ने 8 अप्रैल 2015 को आपदा की स्थिति में राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) दोनों के तहत उपलब्ध सहायता के मानदंडों का निरूपण किया था. ...
बिहार में किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड की सिंघीमारी पंचायत का मामला है. बिना किसी हिचक के दूल्हे ने अपनी दल्हनिया को कंधे पर टांग लिया और बढ़ गए. ...
मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बिहार में बाढ़ की दस्तक ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मानसून के प्रवेश करने के बाद अब नदियों के जलस्तर में रोजाना बढोतरी हो रही है। ...
नेपाल में भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। वहीं नेपाल के सिंधुपलचौक में बाढ़ के बाद तीन भारतीय लापता हैं। ...