जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
नेपाल में भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। वहीं नेपाल के सिंधुपलचौक में बाढ़ के बाद तीन भारतीय लापता हैं। ...
भारी बारिश के मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों से अपील की है कि वह राहत शिविरों में चले जाएं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर में 1908 के बाद दूसरी बार रिकॉर्ड भारी बारिश हुई जिससे राज्य सराकर ...
तेलंगाना में भीषण बारिशः मुख्य सचिव सौमेश कुमार ने बताया कि राहत दल उन इलाकों से पंप के जरिए पानी को निकाल रहे हैं जहां जलभराव हो गया था। साथ में वहां लोगों की मदद कर रहे हैं तथा यातायात को बहाल कर रहे हैं। ...
पुणे में भारी बारिशः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बुधवार को 96 मिमी बारिश हुई। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में पुणे और आसपास के इलाकों में गरज के साथ भारी वर्षा की आशंका जतायी है। ...