जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
Tungabhadra dam: तुंगभद्रा नदी पर बने 71 साल पुराने बांध का 19वां गेट रविवार दोपहर टूट गया। इससे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लाखों लोगों को संभावित बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। ...
VIDEO Punjab Rains: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार के 11 सदस्य स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) चालक के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मेहतपुर के निकट देहरा से विवाह समारोह में शामिल होने पंजाब के एसबीएस नगर जिले के मेहरोवाल गांव जा रहे थे। ...
हिमाचल प्रदेश में 190 से अधिक सड़कें बंद हो गईं हैं। पिछले चार दिनों में लगातार बारिश से राज्य के अधिकांश हिस्से प्रभावित हुए हैं। यातायात के लिए बंद 191 सड़कों में से 79 मंडी में, 38 कुल्लू में, 35 चंबा में और 30 शिमला में, पांच कांगड़ा में और दो-दो ...
Himachal Pradesh cloudburst: इस आपदा की स्थिति में भी सोशल मीडिया के लाइक्स और कमेंट को ही सबकुछ समझने वाले अपनी जान संकट में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। रील और फोटो वीडियो के शौकीन उफनाती नदियों के किनारे फोटे खिंचाते और वीडियो बनाते देखे गए। ...
Delhi Rains Record:दिल्ली में बुधवार और गुरुवार के बीच 24 घंटों में 108 मिमी बारिश हुई, जिसने 14 साल में जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...
Wayanad Landslides News Live: एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा, पुलिस और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया बल के 300 से अधिक बचाव कर्मियों को बचाव और राहत अभियान में तैनात किया गया है। ...
भूस्खलन के कारण चट्टान, मिट्टी, वनस्पति, पानी या ये सभी बड़ी तेजी से नीचे आ जाते हैं और किसी को संभलने का मौका नहीं मिलता। ऊंचे पहाड़ों में भूस्खलन से बर्फ गिर सकती है और बर्फ पिघल सकती है। ...