चीन के खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। इससे सबसे ज्यादा मौत चीन में हो रही हैं। मौत का यह वायरस तेजी से फैल रहा है और भारत, अमेरिका, जापान, ईरान, इटली और साउथ कोरिया सहित सैकड़ों देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस बीमारी को COVID-19 नाम दिया है। यह वायरस कैसे पैदा हुआ इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इसे सार्स (SARS) परिवार का बताया जा रहा है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है लेकिन वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। Read More
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी ने रविवार को कहा कि राज्य में 3 जनवरी यानि कल से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। ...
बच्चों को वैक्सीन लगवाने से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। पंजीकरण की सुविधा ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों माध्यम से दी गई है। पंजीकरण की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार ने इसके लिए बकायदा दिशा-निर्देश भी जारी किया है। ...
हरियाणा की सरकार ने पांच जिलों में पाबंदियां और सख्त कर दी हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये पाबंदियां लगाई गई हैं। पाबंदियां गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत जिले में लगाई गई हैं। ...
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने पर फिलहाल चर्चा नहीं चल रही है। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने एक दिन पहले कहा था कि ‘नये लॉकडाउन का दौर’ नजदीक आ रहा है, लेकिन निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे। ...
फ्लोरोना, फ्लू और कोरोना का दोहरा संक्रमण है। इसमें मरीज इंफ्लुएंजा वायरस यानी फ्लू के साथ-साथ कोविड-19 से एकसाथ संक्रमित हो जाता है और दोहरे संक्रमण के कारण यह मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। ...