बंगाल चुनाव: गौतम दास की जगह चमेली मुखोपाध्याय और अब बलाई बाग को बनाया कालीघाट पुलिस थाने का नया प्रभारी, 2 दिन में दूसरा ओसी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2026 17:56 IST2026-05-03T17:55:56+5:302026-05-03T17:56:44+5:30

Bengal Elections: सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद दास को निलंबित कर दिया गया था।

Bengal Elections Chameli Mukhopadhyay replaces Gautam Das and now Balai Bag is made the new in-charge of Kalighat police station, second OC in 2 days | बंगाल चुनाव: गौतम दास की जगह चमेली मुखोपाध्याय और अब बलाई बाग को बनाया कालीघाट पुलिस थाने का नया प्रभारी, 2 दिन में दूसरा ओसी?

file photo

Highlightsकालीघाट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ है।तत्काल कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।दो मई को प्रतिनियुक्ति पर स्टेशन की प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

कोलकाता:कोलकाता पुलिस ने रविवार को अपने भांगर डिवीजन के एक अधिकारी को कालीघाट पुलिस थाने का प्रभारी अधिकारी (ओसी) नियुक्त किया है, जो चमेली मुखोपाध्याय की जगह लेंगे। मुखोपाध्याय ने केवल एक दिन पहले ही गौतम दास की जगह ली थी, जिन्हें उनके विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के लिए निलंबित किया गया था। मतों की गिनती से पहले, कड़े मुकाबले वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संदर्भ में यह मामला राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया है, खासकर इसलिए क्योंकि कालीघाट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ है।

 

कोलकाता पुलिस प्रमुख अजय नंदा द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के अनुसार, भांगर डिवीजन के अंतर्गत पोलरहाट पुलिस थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी, बलाई बाग को कालीघाट पुलिस थाने का नया प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्हें तत्काल कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।

आदेश के अनुसार चमेली मुखोपाध्याय का तबादला तत्काल प्रभाव से कोलकाता पुलिस के पूर्वी उपनगरीय प्रभाग के अंतर्गत आने वाले उल्टाडांगा महिला पुलिस थाने में कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि कालीघाट पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी गौतम दास के निलंबित होने के बाद, उन्हें दो मई को प्रतिनियुक्ति पर स्टेशन की प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद दास को निलंबित कर दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया गया था कि अधिकारी ने सेवा नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए अपनी एक "आपत्तिजनक" तस्वीर पोस्ट की थी।

Web Title: Bengal Elections Chameli Mukhopadhyay replaces Gautam Das and now Balai Bag is made the new in-charge of Kalighat police station, second OC in 2 days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे