CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की 9 मुकाबलों में 7वीं हार, चेपॉक में सीएसके की 8 विकेट से जीत, कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की मैच विनिंग पारी

चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 160 रनों के लक्ष्य को अपने 2 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2026 23:31 IST2026-05-02T23:12:43+5:302026-05-02T23:31:14+5:30

CSK vs MI: Mumbai Indians suffer their 7th defeat in 9 matches; CSK secures an 8-wicket victory at Chepauk, powered by Captain Gaikwad's match-winning innings | CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की 9 मुकाबलों में 7वीं हार, चेपॉक में सीएसके की 8 विकेट से जीत, कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की मैच विनिंग पारी

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की 9 मुकाबलों में 7वीं हार, चेपॉक में सीएसके की 8 विकेट से जीत, कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की मैच विनिंग पारी

googleNewsNext
HighlightsCSK vs MI: सीएसके ने 160 रनों के लक्ष्य को 2 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कियाCSK vs MI: सीएसके के कप्तान ने 48 गेंदों में नाबाद 67 रनों की पारी खेलीCSK vs MI: वहीं कार्तिक शर्मा ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 8 विकेट से मात दी। चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 160 रनों के लक्ष्य को अपने 2 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस सीजन में सीएसके की 9 मैचों में यह चौथी जीत है। जबकि एमआई की 9 मैचों में यह 7वीं हार है। सीएसके के कप्तान ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली। वहीं शर्मा ने नॉट आउट रहते हुए 54 रन बनाए।      

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने दूसरे ओवर की समाप्ति पर अपना पहला विकेट 13 रन पर संजू सैमसन के रूप में खो दिया। बुमराह के ओवर की आखिरी गेंद में संजू के बैट किनारा लगा और गेंद सीधे कप्तान के दस्तानों पर चली गई। उन्होंने केवल 11 रनों का योगदान दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल ने 12 गेंदों में 24 रन जोड़े। वे एएम ग़ज़नफ़र का शिकार हुए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज और कार्तिक शर्मा ने खेल को अपनी टीम के पक्ष में जीत के साथ समाप्त किया। दोनों ने 75 गेंदोें में 98 रनों की साझेदारी निभाई। 

इस जोड़ी को ज़बरदस्ती रन बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ी। उन्होंने समझदारी से स्ट्राइक रोटेट की, ढीली गेंदों पर प्रहार किया, और पूरे समय लक्ष्य का पीछा पूरी तरह से अपने नियंत्रण में रखा। गायकवाड़ ने लगातार अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया, जबकि कार्तिक ने एक यादगार पारी खेलते हुए आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। कुल मिलाकर, मुंबई इंडियंस शायद 20-25 रन पीछे रह गई। उनके गेंदबाज़ों ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन चेन्नई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहद संयम दिखाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ दोनों मैच जीतकर अपने अभियान को फिर से पटरी पर ला दिया है।

इससे पहले अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 159/7 रनों पर रोका। एमआई की तरफ से नमन धीर ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली, जिससे टीम 150 रनों के पार पहुंच सकी। निश्चित रूप से इसमें रियान रिकेल्टन के 37 रनों का भी योगदान रहा। 

Open in app