पुणे में मासूम से दरिंदगी पर गरमाई सियासत, CM फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार, बोले- 'कैश फॉर ट्रांसफर' वालों से...
By अंजली चौहान | Updated: May 3, 2026 13:30 IST2026-05-03T13:27:55+5:302026-05-03T13:30:49+5:30
Pune rape-murder: नाबालिग कथित तौर पर पुणे से भागने की कोशिश कर रहा था जब उसे शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। नाबालिग ने कथित तौर पर चॉकलेट का लालच देकर बच्चे को अपने घर बुलाया था।

पुणे में मासूम से दरिंदगी पर गरमाई सियासत, CM फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार, बोले- 'कैश फॉर ट्रांसफर' वालों से...
Pune rape-murder: महाराष्ट्र के पुणे में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की जघन्य वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के हमलों का कड़ा जवाब देते हुए उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान के आचरण पर आत्ममंथन करने की सलाह दी है।
VIDEO | Nagpur: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis speaks on rape and murder of a 4-year-old girl in Pune.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 3, 2026
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/EWaRVNRfHC
मुख्यमंत्री का तीखा हमला
रविवार को मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि विपक्ष का व्यवहार "हास्यास्पद" है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, "विपक्ष कभी अपने आचरण पर आत्ममंथन नहीं करता। जो लोग 'कैश फॉर ट्रांसफर' जैसे घोटालों में शामिल रहे हैं, अगर वे हमें उपदेश देने की कोशिश करते हैं, तो यह वास्तव में एक हास्यास्पद बात है।"
संजय राउत ने 'लाडली बहना' योजना को लेकर घेरा
इससे पहले, उद्धव गुट (UBT) के सांसद संजय राउत ने सरकार को "निकम्मा और अक्षम" करार दिया था। राउत ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाडली बहना योजना' पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या सरकार पीड़ित मां की भावनाओं को 1500 रुपये में खरीद सकती है?
राउत ने आरोप लगाया कि सरकार वीआईपी सुरक्षा और दूसरे राज्यों के दौरों में व्यस्त है, जबकि राज्य में कानून-व्यवस्था दम तोड़ रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बच्ची का शव लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
Pune की दरिंदगी पर CM Fadanvis ने तोड़ी चुप्पी, बोले- आरोपियों को मिलेगी कड़ी सजा | Bharat Express#DevendraFadnavis#Pune#MaharashtraPolice#Justice#WomenSafety#PuneNews#FastTrackCourt#BreakingNews#MaharashtraPolitics#bharatexpress@radhaaagrawalpic.twitter.com/5g7rBm9UPY
— Bharat Express (@BhaaratExpress) May 2, 2026
पुणे जिले के नसरापुर के पास एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने चार साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसार घटना के सामने आने के एक घंटे के भीतर ही 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बच्ची के लापता होने के बाद जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तो सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है। उस पर 2015 के एक पोक्सो (POCSO) मामले सहित दो अन्य समान मामले दर्ज हैं।
पुलिस का क्या कहना है?
एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपी बच्ची को लालच देकर अपने साथ ले गया था। उसकी प्रवृत्ति शुरू से ही आपराधिक रही है और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।