Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज कुमार ने सवाल उठाया कि क्या बिहार में कांग्रेस और महागठबंधन को मिली सीटें भी इसी कथित वोट चोरी का नतीजा थीं। ...
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर जवाब देने को कहा, नेशनल हेराल्ड मामले में उनके खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है। ...
संजय सरावगी ने महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावों में महायुति गठबंधन की बड़ी जीत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे देश में भाजपा का समर्थन बढ़ रहा है। यही वजह है कि महाराष्ट्र में भाजपा और एनडीए को इतनी जबरदस्त सफलता मि ...
Pune Municipal Corporation Elections: सूत्रों ने कहा कि राकांपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना कम ही दिखती है क्योंकि कांग्रेस 165 सीट वाले पुणे नगर निगम में कम सीट लेने की इच्छुक नहीं है। ...
Year Ender 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला परिषद और ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 245 में से 170 जिला परिषद सदस्य (जेडपीएम) सीटें जीतीं, जिनमें 59 सीटें निर्विरोध रहीं। ...