Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
भारत के चुनाव आयोग और शाहरुख खान को टैग करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चुनाव प्रचार पर कुछ पोस्ट साझा की और लिखा: कल्पना करें कि पार्टी इतनी बेशर्मी और खुले तौर पर लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए किस हद तक जा सकती है। ...
ममता बनर्जी ने कहा, "मैं सुन रही हूं कि कुछ लोग यहां कह रहे हैं कि हम INDIA गठबंधन हैं, हमें वोट दें। मैं उन्हें बता दूं कि INDIA गठबंधन दिल्ली में है यहां नहीं, यहां कांग्रेस, CPM INDIA गठबंधन न करें।" ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चल रहे चुनावी प्रचार और वोटिंग के बीच जातीयता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस देश में अभी भी अनुसूचित जाति के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। ...
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। इधर, पूर्व में कांग्रेस के नेता रहे संजय निरुपम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। ...
राजस्थान के दौसा लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 20.88 फीसदी वोटिंग हुई थी। यहां पर भाजपा के कन्हैयालाल मीणा कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा को भारी चुनौती दे रहे हैं। ...
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। अमित शाह ने 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव गांधीनगर से ही लड़ा था। ...