Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Karnataka Cabinet Expansion: नयी दिल्ली की 16 नवंबर की अपनी निर्धारित यात्रा के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की एक किताब के विमोचन के लिए है। ...
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की सलाह पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अविनाश पांडेय को चुनाव में उतारा है। अविनाश पांडेय मूलरूप से महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं। ...
J&K Rajya Sabha Polls: नतीजे ने सात पार्टी-संबद्ध और निर्दलीय विधानसभा सदस्यों (विधायकों) पर गहरी नजर डाली है, जिनके वोट तय रास्ते से भटक गए प्रतीत होते हैं। ...
Maharashtra Congress: पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 16 सीट जीतकर अपने गठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी. तदान में 12.5 प्रतिशत मत प्राप्त हुए. ...