Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Rajya Sabha elections: राज्यसभा में कांग्रेस के वर्तमान में 27 सदस्य हैं और इन सभी छह उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की स्थिति में उसके सदस्यों की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी। ...
GUWAHATI: आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, असम में गुरुवार को तीन कांग्रेस विधायक कमलाख्या दे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास दो अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। ...
Tamil Nadu Assembly election 2026: द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सीट बंटवारे को अंतिम रूप देते हुए कांग्रेस को 28 सीट आवंटित की। इसके अलावा पार्टी को एक राज्यसभा सीट भी आवंटित की गई है। ...
कांग्रेस में असम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई का नाम भी शामिल है जिन्हें जोरहाट से टिकट दिया गया है। ...
बेंगलुरुः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आर अशोक द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार से जुड़े विधायकों की जासूसी करने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर पलट ...