Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के मीडिया सलाहकार बद्री नाथ ने बताया कि 14 दिसंबर को दिल्ली में चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण और स्वागत का कार्यक्रम किया गया। ...
One Nation One Election: निर्वाचन प्रक्रिया राष्ट्र को एक ऐसी संवैधानिक व्यवस्था देती है, जिससे भिन्न स्वभाव वाली राजनीतिक शक्तियों को केंद्रीय व प्रांतीय सत्ताओं में भागीदारी का अवसर मिलता है. ...
Delhi Election: आप प्रमुख ने 2013 के विधानसभा चुनावों में नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 25,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था। ...
Allu Arjun: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा, 'यह साबित करता है... ... "रचनात्मक उद्योग के लिए कोई सम्मान नहीं है"। ...
Rajya Sabha bypoll 2024: राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार रेखा शर्मा राज्यसभा उपचुनाव में हरियाणा से निर्विरोध निर्वाचित हुईं। ...