Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को धन्यवाद है कि उसने इस बात को मान लिया कि नरेंद्र मोदी को हराना उसके अकेले बूते की बात नहीं है। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करना है या नहीं, इस पर फैसला संसद सत्र से पहले लिया जाएगा। ...
दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को निरंकुश बताते हुए सागर जिले के रैपुरा गांव में आदिवासियों के घरों पर चलाये गये बुलडोजर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। ...
भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2024 के चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर विपक्षी दलों की आज बड़ी बैठक बिहार की राजधानी पटना में होने वाली है। ऐसे में सवाल है कि क्या वाकई सभी दल भाजपा के खिलाफ एक मंच पर आ सकेंगे? ...
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश जी ने ऐसी बारात (पटना में कल होने वाली बैठक) लगाई है जिस बारात में सब दुल्हा है और सभी अपने शर्त मनवाने में लगे हुए हैं। ...
Lok Sabha Elections 2024: मायावती ने बैठक पर तंज कसते हुए कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं की पटना बैठक 'दिल मिले ना मिले हाथ मिलाते रहिए' की कहावत को ज्यादा चरितार्थ करती है. ...